प्रतापगढ़ : हाईवे पर दोस्त का जन्मदिन मना रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत, पटाखा जलाकर भागते समय हुआ हादसा
कुंडा कस्बे के स्टेशन रोड निवासी पप्पू पप्पू केसरवानी के इकलौते बेटा हरिओम केसरवानी (24) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार की रात में जेके पब्लिक स्कूल के पास अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गया था। वह दोस्तों के साथ सड़क पर जश्न मना रहा था। इसी दौरान आतिशबाजी के लिए 12 आवाजा पटाखा का बॉक्स हाथ में लेकर जला रहा था। तभी बॉक्स गर्म होने के बाद हाथ जलने लगा। वह बॉक्स फेंककर भाग रहा था कि तेज रफ्तार बाइक से टकरा गया।गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर घर में मातम छा गया। मृतक दो बहन हैं जिनमें एक की शादी हुई है। कुंडा कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#Crime #Pratapgarh #KundaPratapgarh #AccidentInPratapgarh #PratapgarhNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 12:02 IST
प्रतापगढ़ : हाईवे पर दोस्त का जन्मदिन मना रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत, पटाखा जलाकर भागते समय हुआ हादसा #Crime #Pratapgarh #KundaPratapgarh #AccidentInPratapgarh #PratapgarhNews #VaranasiLiveNews
