Meerut News: प्रेमिका से तंग आकर प्रेमी ने खाया जहर, मेरठ रेफर

संवाद न्यूज एजेंसीमवाना। मेरठ निवासी दो बच्चों की मां का मवाना निवासी युवक के बीते चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को प्रेमिका से परेशान होकर युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के गांव अम्हेड़ा निवासी दो बच्चों की मां का बीते चार साल से मवाना निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग की जानकारी महिला के पति को हुई तो उसने महिला को तलाक दे दिया। बताया गया कि मवाना निवासी युवक मेरठ में महिला के साथ उसके मकान में रह रहा था। लेकिन कुछ दिन पहले वह महिला को छोड़कर मवाना आ गया। महिला मवाना आई तो प्रेमी ने महिला को भगा दिया। थाने पहुंची महिला ने बताया कि रविवार को प्रेमी ने उसे ऑडियो भेजकर कहा कि वह उससे परेशान होकर जहर खा रहा है। वह मवाना पहुंची तो पता चला कि उसके प्रेमी ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है और उसको परिजनों ने प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि प्रेमी उसे फंसाने की धमकी दे रहा है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि कोई लिखित में तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

#ManConsumesPoisonAfterBeingFedUpWithGirlfriend;ReferredToMeerut. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: प्रेमिका से तंग आकर प्रेमी ने खाया जहर, मेरठ रेफर #ManConsumesPoisonAfterBeingFedUpWithGirlfriend;ReferredToMeerut. #VaranasiLiveNews