Meerut: अंगूठी गुम हुई तो हैवान बना पति, शीशे के टुकड़े से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने चिता से उतरवाया शव

मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने रविवार देर रात खौफनाक रूप ले लिया। अंगूठी गुम होने को लेकर हुए विवाद के दौरान पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, लेकिन महिला के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अंगूठी गुम होने पर बढ़ा विवाद पुलिस के अनुसार नई बस्ती निवासी सुरेश मजदूरी करता है। उसकी शादी करीब 30 वर्ष पहले विमलेश से हुई थी। तीन दिन पहले घर की अलमारी से एक अंगूठी गायब हो गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। रविवार देर रात कहासुनी बढ़ने के बाद मामला हिंसक हो गया।

#CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #टीपीनगरथाना #पत्नीकीहत्या #घरेलूविवाद #अंगूठीगुम #चितासेशवउतारा #पोस्टमार्टम #सुरेश #विमलेश #शीशेसेहमला #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 06:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: अंगूठी गुम हुई तो हैवान बना पति, शीशे के टुकड़े से की पत्नी की हत्या, पुलिस ने चिता से उतरवाया शव #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #टीपीनगरथाना #पत्नीकीहत्या #घरेलूविवाद #अंगूठीगुम #चितासेशवउतारा #पोस्टमार्टम #सुरेश #विमलेश #शीशेसेहमला #VaranasiLiveNews