Bareilly News: आईटीआई के छात्र को गाली मारने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी भी गिरफ्तार

बरेली में बहेड़ी इलाके के निवासी सीबीगंज आईटीआई के छात्र को निशाना बनाकर फायरिंग करने वालाआरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। घायलको अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेमनगर थाने में दोनों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट लिखी गई है। बहेड़ी के गांव मल्हपुर सबरा निवासी राहुल गंगवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चार फरवरी को शास्त्री नगर गेट के पास खड़े थे। उसी समय प्रेमनगर रामलीला गौंटिया निवासी मनोज भास्कर और इज्जत नगर मठ लक्ष्मीपुर निवासी उदय ठाकुर बाइक से वहां आए और राहुल से मोबाइल व चेन छीनने लगे। आरोपी ने सिर पर सटाया था तमंचा राहुल ने विरोध किया तो मनोज ने राहुल के सिर पर लोहे का कड़ा मार दिया। उदय ने तमंचा निकाल कर राहुल के सिर पर सटा दिया। राहुल ने तमंचे की नाल पकड़कर बचने की कोशिश की तो मनोज बोला- उदय इसे गोली मार दे। उदय ने मनोज के इशारे पर गोली चला दी। गोली राहुल की दाहिनी तरफ बगल में लगी। गोली लगने से राहुल लहूलुहान हो गया। इस बीच राहुल की बहन पूजा भी मौके पर पहुंच गई, जिससे दोनों हमलावर भाग गए। राहुल की तहरीर पर उदय और मनोज के खिलाफ प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #PoliceEncounter #ItiStudent #Crime #Police #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 03:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: आईटीआई के छात्र को गाली मारने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी भी गिरफ्तार #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #PoliceEncounter #ItiStudent #Crime #Police #VaranasiLiveNews