पाकिस्तान: बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, चार जिलों में 12 आतंकी किए ढेर; किस पर क्या लगाए आरोप?
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आतंकियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, 20 नवंबर से अब तक चार अलग-अलग जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर ये अभियान चलाए गए। इस दौरान कई आतंकी ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। नुश्की में सबसे बड़ी कार्रवाई, 8 आतंकी मारे गए आईएसपीआर के अनुसार, सबसे पहले नुश्की जिले में एक आतंकी ठिकाने पर सुरक्षाबलों ने छापा मारा। इस दौरान दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आठ आतंकियों को मार गिराया। मौके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए। सेवी में दो आतंकी ढेर 21 नवंबर को सेवी जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद इलाके में कार्रवाई शुरू की गई। मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे गए। सेना का कहना है कि यह अभियान खुफिया जानकारी मिलने के बाद चलाया गया था। पंजगुर और केच में भी कार्रवाई 22 और 23 नवंबर को पंजगुर और केच जिलों में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियान चलाए। इस दौरान आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया और दो आतंकी मारे गए। इस तरह चार दिनों के भीतर चार जिलों में हुई कार्रवाई में कुल 12 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है। भारत पर लगाए गंभीर आरोप पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि मारे गए सभी आतंकी भारत समर्थित संगठन 'फितना-अल-हिंदुस्तान' से जुड़े थे। हालांकि, ISPR ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल बलूचिस्तान में सक्रिय कई आतंकी संगठनों को इसी नाम से संबोधित करना शुरू किया था। उसका आरोप है कि ये संगठन भारत के इशारे पर आतंकी गतिविधियां चलाते हैं। ये भी पढ़ें:नेपाल: बाढ़ के बाद लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू; परिवार कब तक दर्ज करा हैं आपत्ति संयुक्त राष्ट्र में भारत ने उठाए थे सवाल पाकिस्तान के इन आरोपों पर भारत पहले भी कड़ी आपत्ति जता चुका है। जून में संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान के इस रवैये की आलोचना की थी। भारत ने कहा था कि अपने ही देश में सक्रिय संगठनों को 'फितना-अल-हिंदुस्तान' नाम देना धार्मिक शब्दावली की आड़ में सरकारी स्तर पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार और भ्रामक जानकारी है।
#World #International #Balochistan #Pakistan #12TerroristsKilled #PakistanArmy #Ispr #Nushki #Sibi #Panjgur #Kech #Fitna-al-hindustan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 12:58 IST
पाकिस्तान: बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, चार जिलों में 12 आतंकी किए ढेर; किस पर क्या लगाए आरोप? #World #International #Balochistan #Pakistan #12TerroristsKilled #PakistanArmy #Ispr #Nushki #Sibi #Panjgur #Kech #Fitna-al-hindustan #VaranasiLiveNews
