एमपी के ब्यौहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक हजार टन अवैध कोयला जब्त, 40 लाख से अधिक की बताई जा रही कीमत
शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1000 टन कोयला जब्त किया है। जब्त किए गए कोयले की अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार ब्यौहारी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम टिहकी स्थित पाण्डेय ब्रदर्स के कोयला यार्ड में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से कोयला संग्रहित किया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जिया उल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यार्ड का निरीक्षण किया। जांच के दौरान वहां लगभग 1000 टन कोयला संग्रहित पाया गया। चोरी अथवा अवैध खनिज होने की आशंका मौके पर मौजूद यार्ड के मैनेजर भूपेन्द्र तिवारी (42 वर्ष), निवासी ग्राम टिहकी से कोयले के स्वामित्व एवं भंडारण संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। हालांकि पूछताछ के दौरान वह कोई भी वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। दस्तावेजों के अभाव में कोयले के वैध स्वामित्व पर संदेह उत्पन्न हुआ तथा उसके चोरी अथवा अवैध खनिज होने की आशंका के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रावधानों के तहत पूरे कोयला भंडार को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया। जब्तशुदा कोयले को फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से उसी यार्ड में रखा गया है। वहीं आरोपी भूपेन्द्र तिवारी के विरुद्ध बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ये भी पढ़ें-कड़े पहरे के बीच संपन्न हुई री-नीट परीक्षा: छात्रों ने कहा- पिछले बार से कठिन था पेपर, फिजिक्स ने बढ़ाई टेंशन पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोयले का मूल्यांकन कराया जाएगा। संबंधित विभागों से रिपोर्ट प्राप्त की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर यह निर्धारित किया जाएगा कि कोयला वैध है या अवैध। इसके बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।,
#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Shahdol #Police #IllegalCoalTrade #CoalSeizure #MineralMafia #PoliceAction #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 09:06 IST
एमपी के ब्यौहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक हजार टन अवैध कोयला जब्त, 40 लाख से अधिक की बताई जा रही कीमत #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Shahdol #Police #IllegalCoalTrade #CoalSeizure #MineralMafia #PoliceAction #VaranasiLiveNews
