हरियाणा पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: वरिष्ठ अधिकारियों की बदलीं जिम्मेदारियां, जानें किसे कहां मिली तैनाती?

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार देर रात आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियां की हैं। आईपीएस नवदीप सिंह विर्क को हरियाणा मानवाधिकार आयोग का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।डॉ. रवि किरण को हरियाणा एनफोर्समेंट ब्यूरो और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जुड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईजीपी सिमरदीप सिंह को एसटीएफ हरियाणा का प्रमुख बनाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं आईजीपी मनीष चौधरी को सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का आईजीपी नियुक्त किया गया है। उनके पास जेल विभाग के आईजीपी का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। आईजीपी हमीद अख्तर को रोहतक रेंज का आईजीपी बनाया गया है। यह नियुक्ति पदोन्नति के बाद की गई है। आईजीपी बी. सतीश बालन को रेलवे एवं कमांडो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईजीपी सिमरदीप सिंह को एसटीएफ के साथ झज्जर के पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

#CityStates #Haryana #Chandigarh-haryana #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 10:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरियाणा पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल: वरिष्ठ अधिकारियों की बदलीं जिम्मेदारियां, जानें किसे कहां मिली तैनाती? #CityStates #Haryana #Chandigarh-haryana #VaranasiLiveNews