Haryana: हांसी के चानौत पानी विवाद में बड़ी कार्रवाई, टी-मैन पूर्व सरपंच सोमेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चानौत गांव में पिछले कई दिनों से चल रहे पानी के संकट और धरने के बीच हांसी सदर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी और 'टीमैन' नाम से चर्चित पूर्व सरपंच सोमेश को गिरफ्तार कर लिया है। चानौत में पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन चल रहा था, इसी दौरान हुए 'टी प्रकरण' में पूर्व सरपंच सोमेश का नाम प्रमुखता से सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया है। क्या है पूरा मामला चानौत गांव में पीने के पानी की किल्लत को लेकर ग्रामीण और प्रशासन आमने-सामने हैं। ग्रामीण अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हुए हैं। इसी धरने और प्रदर्शन के दौरान एक विवाद खड़ा हुआ, जिसे 'टी प्रकरण' का नाम दिया गया। इस मामले की जांच कर रही हांसी सदर थाना पुलिस ने पुख्ता सबूतों और जांच के आधार पर पूर्व सरपंच सोमेश को हिरासत में ले लिया है।

#CityStates #Hisar #Haryana #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 14:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: हांसी के चानौत पानी विवाद में बड़ी कार्रवाई, टी-मैन पूर्व सरपंच सोमेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार #CityStates #Hisar #Haryana #VaranasiLiveNews