Ambikapur News: स्टेट हाईवे बाधित कर मना रहे थे बर्थडे, पुलिस ने सात आरोपियों को दबोचा
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के अम्बिकापुर-बनारस मार्ग पर सोनवाही आरव रेस्टोरेंट के सामने बीते 16 फरवरी के रात्रि करीब 10-11 बजे अमितेश गुप्ता, अंशुल अग्रवाल व उसके 4-5 अन्य साथियों के द्वारा लोक मार्ग में वाहन खड़ी कर यातायात बाधित कर बर्थडे बनाते हुए आतिशबाजी किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांतकुमार ठाकुर की तरफ से आरोपियों की पतासाजी कर धरपकड़ के लिए पुलिस की 2 टीमे गठित कर लगाया है। जिसके बाद से ही पुलिस की टीमे लगातार आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश देने में लगी हुई थी। इसी बीच प्राप्त सूचना व तकनीकी मदद से पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर दबिश देकर आरोपी अमितेश गुप्ता उर्फ जानू पिता राकेश गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 44 अम्बिकापुर, अंशुल अग्रवाल पिता सोहन लाल अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी अम्बिकापुर, प्रथम अग्रवाल पिता प्रमोद अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी मणीपुर अम्बिकापुर, शुभम अग्रवाल पिता सुभाष अग्रवाल उम्र 23 वर्ष निवासी कुण्डला सिटी अम्बिकापुर, महेश साहू पिता विनय साहू उम्र 27 वर्ष निवासी बिलासपुर चौक अम्बिकापुर, निखिल रामा पिता तुलसी राम उम्र 26 वर्ष निवासी जनपदपारा अम्बिकापुर व अरूण देवांगन पिता कैलाश प्रसाद देवांगन उम्र 39 वर्ष निवासी लटोरी, चौकी लटोरी को पकड़ा गया। इस मामले में चौकी लटोरी थाना जयनगर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 54/2026 धारा 285, 126(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। वही इस मामले में आरोपियों के की तरफ सेे सार्वजनिक स्थान पर अनावश्यक खतरनाक तरीके से बाधा उत्पन्न करना, गाड़ी खड़ी करना तथा फटाका फोड़ना पाए जाने पर धारा 287, 288 बीएनएस व एमव्ही एक्ट की धारा 184, 201 जोड़कर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही 2 चार पहिया वाहन कार ज़ब्त किया गया है। पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
#CityStates #Crime #Ambikapur #SurajpurPolice #SurajpurSp #SurajpurNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 23:26 IST
Ambikapur News: स्टेट हाईवे बाधित कर मना रहे थे बर्थडे, पुलिस ने सात आरोपियों को दबोचा #CityStates #Crime #Ambikapur #SurajpurPolice #SurajpurSp #SurajpurNews #VaranasiLiveNews
