Hisar News: कोयले की बोरियों में छिपाकर लाई 5.50 क्विंटल डोडा पोस्त का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
हिसार। कोयले की बोरियों में छिपाकर ट्रक से लाई जा रही 5 क्विंटल 50 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त की खेप के मामले में हिसार पुलिस ने मुख्य सप्लायर गांव पीली मंदोरी निवासी हरदीप को शनिवार को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ट्रक चालक रोहताश निवासी मेहूवाला, जिला फतेहाबाद को ट्रक सहित गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) हिसार ने सूचना के आधार पर अशोक लीलैंड ट्रक को रोककर तलाशी ली थी। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए डोडा पोस्त को कोयले की बोरियों के बीच छिपा रखा था। तलाशी के दौरान 28 काले रंग के कट्टों से कुल 5 क्विंटल 50 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।जांच अधिकारी नाराज सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र की टीम ने मुख्य सप्लायर हरदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की खेप के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
#MainSupplierOf5QuintalsOfPoppyHusk #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 22, 2026, 00:09 IST
Hisar News: कोयले की बोरियों में छिपाकर लाई 5.50 क्विंटल डोडा पोस्त का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार #MainSupplierOf5QuintalsOfPoppyHusk #VaranasiLiveNews
