Panipat News: कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर गहने ठगने की मुख्य आरोपी काबू

पानीपत। रोहतक के कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये के गहने ठगने के मामले में मुख्य आरोपी मुस्कान को सीआईए-3 की टीम ने शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सीआई-3 प्रभारी विजय ने बताया कि 23 दिसंबर को रोहतक के कारोबारी ने चांदनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनकी पहचान इंस्टाग्राम पर मुस्कान नाम की एक युवती से हुई थी। युवती ने उसे अपनी बातों में फंसाकर हरिद्वार चलने को कहा। जब वह पानीपत पहुंचे तो रात को संजय चौक स्थित एक होटल में रुके थे। जहां पर युवतियों ने शराब पी और उसे कोल्ड डि्रंक में नशीला पदार्थ दे दिया। जिससे वह बेहोश हो गया था। आरोपी महिला उसके पास से करीब 15 लाख रुपये के गहने ले गई थी। कुछ दिन पहले पुलिस ने रोहतक की ही एक युवती कनिष्क को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया था कि पूरी साजिश मुस्कान ने रची थी। पुलिस ने शनिवार को मुस्कान को भी गिरफ्तार कर लिया।

#MainAccusedOfHoneyTrappingBusinessmanAndCheatingHimOfJewelleryArrested #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 03:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर गहने ठगने की मुख्य आरोपी काबू #MainAccusedOfHoneyTrappingBusinessmanAndCheatingHimOfJewelleryArrested #VaranasiLiveNews