UP: 25 मुकदमे में वांछित मैकू लेता था आरोपियों की जमानत, कूटरचित दस्तावेजों का खेल; गोरखपुर से आरोपी गिरफ्तार

UP News: फर्जी अभिलेखों के आधार पर गंभीर आपराधिक मामलों में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत कराने वाले कथित गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने तथा अपराधियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थाना कोतवाली नगर में दर्ज प्राथमिकी में वांछित चल रहे रामचन्द्र यादव उर्फ मैकू यादव उर्फ सत्यम यादव निवासी भरौली, थाना जीयनपुर को बृहस्पतिवार की रात करीब 9.30 बजे जनपद कारागार गोरखपुर के समीप से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ तथाकथित वकील एवं जमानतदार आर्थिक लाभ के लिए डकैती, लूट, हत्या, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और अवैध शस्त्र जैसे गंभीर मामलों में बंद आरोपियों की जमानत कूटरचित अभिलेखों के माध्यम से करा रहे थे। जांच के दौरान एक ही जमानतदार द्वारा एक जैसे दस्तावेजों का उपयोग कर कई आरोपियों की जमानत कराए जाने के तथ्य मिले, जिससे संगठित गिरोह के सक्रिय होने की पुष्टि हुई।

#CityStates #Azamgarh #Varanasi #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 14:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 25 मुकदमे में वांछित मैकू लेता था आरोपियों की जमानत, कूटरचित दस्तावेजों का खेल; गोरखपुर से आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Azamgarh #Varanasi #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews