महाशिवरात्रि : अंतिम स्नान पर्व की तैयारी में जुटा मेला प्रशासन, 15 लाख से अधिक श्रद्धालु कर सकते हैं स्नान

माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि की तैयारी में मेला प्रशासन जुटा है। मेला क्षेत्र ही नहीं, शिवालयों में भी सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मेला प्रशासन का दावा है कि अब तक 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पुण्य की डुबकी चुके हैं। महाशिवरात्रि पर 15 लाख श्रद्धालु स्नान कर सकते हैं। मेला प्रशासन ने सभी घाटों पर पुआल डालने और साफ-सफाई का काम शुरू करा दिया है। चेंजिंग रूम दुरुस्त कराए जा रहे हैं। पक्के घाटों की सफाई कराई जा रही है। एसपी मेला नीरज पांडेय के मुताबिक, मनकामेश्वर, दशाश्वमेध, गंगोली शिवाला और नागवासुकि सहित अन्य शिव मंदिरों और मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एटीएस, एनडीआरएफ सहित सुरक्षा के सभी इंतजाम पहले की तरह होंगे। रूट डाइवर्जन भी किया जाएगा। भीड़ प्रबंधन और निगरानी का काम आईट्रिपलसी के कंट्रोल कमांड सेंटर से होगा। मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए सभी तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। अनुमान है कि स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 15 लाख के पार पहुंच सकती है। - ऋषिराज, मेलाधिकारी

#CityStates #Prayagraj #PrayagrajMaghMela2026Date #Mahashivratri2026 #PrayagrajMaghMela2026 #PrayagrajSangam #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 11:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महाशिवरात्रि : अंतिम स्नान पर्व की तैयारी में जुटा मेला प्रशासन, 15 लाख से अधिक श्रद्धालु कर सकते हैं स्नान #CityStates #Prayagraj #PrayagrajMaghMela2026Date #Mahashivratri2026 #PrayagrajMaghMela2026 #PrayagrajSangam #VaranasiLiveNews