Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव- एनसीपी ने तीन सीटों पर ठोका दावा; नागपुर में BJP नेता को मिली धमकी

महाराष्ट्र में 18 जून को होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख सुनेत्रा पवार ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में राज्य मंत्री छगन भुजबल, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल और धनंजय मुंडे मौजूद रहे। एनसीपी ने महायुति गठबंधन के भीतर रायगढ़, पुणे और परभणी की तीन सीटों की मांग की है। भुजबल ने बताया कि भाजपा और शिवसेना के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है और शनिवार तक तस्वीर साफ हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि रायगढ़ सीट एनसीपी को मिलती है तो वहां उम्मीदवार का नाम लगभग तय है, जबकि बाकी दो सीटों पर फैसला गठबंधन की सहमति के बाद होगा।विधान परिषद की 17 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है क्योंकि मौजूदा सदस्यों का छह साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 1 जून है, जबकि मतदान 18 जून और मतगणना 22 जून को होगी। स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधि इस चुनाव में मतदाता होंगे।

#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 04:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
India news National



Maharashtra: महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव- एनसीपी ने तीन सीटों पर ठोका दावा; नागपुर में BJP नेता को मिली धमकी #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews