Maharashtra: उद्धव ठाकरे नहीं लड़ेंगे MLC चुनाव; नियम तोड़ धर्म प्रचार कर रहे थे अमेरिकी पर्यटक, होंगे डिपोर्ट

उद्धव ठाकरे नहीं लड़ेंगे विधान परिषद चुनाव मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए हो रहे चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में खींचतान खुलकर सामने आ गई है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने स्वयं चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है और इस सीट पर विधान परिषद में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे को उम्मीदवार घोषित किया है। विधान परिषद की 9 सीटों सहित एक सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है जबकि नामांकन पत्र वापसी की तिथि 4 मई है। इसलिए उद्धव ठाकरे ने बुधवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा की। अंबादास दानवे बृहस्पतिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) ने शिवसेना (यूबीटी) का समर्थन किया है लेकिन, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कांग्रेस भी इस चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस के इस रुख से विपक्षी गठबंधन के भीतर मतभेद की चर्चा तेज हो गई है और असहमति खुलकर सामने आ रही है। पर्यटक बन ईसाई धर्म का प्रचार कर रहे थे 3 अमेरिकी, अब छोड़ेंगे देश पुणे। भारत घूमने आए अमेरिका के तीन नागरिकों को पर्यटक वीजा की शर्तों के उल्लंघन पर भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया गया है। इन तीनों पर पुणे में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करने का आरोप है, जो पर्यटक वीजा के नियमों के विरुद्ध है। अधिकारियों ने बताया कि ये तीनों 19 से 21 अप्रैल के बीच पर्यटक वीजा पर भारत आए थे और धार्मिक प्रचार में जुटे थे। मामले का पता तब चला जब इन तीनों ने एक कैब चालक को अंग्रेजी, हिंदी और मराठी भाषा में छपे पर्चे दिए और धार्मिक विचारों से उसे प्रभावित करने की कोशिश की।

#IndiaNews #National #MaharashtraUpdates #MaharashtraUpdatesOf2April #Mumbai #CmDevendraFadnavis #SanjayRaut #Bjp #ShivsenaUbt #Politics #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 30, 2026, 06:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: उद्धव ठाकरे नहीं लड़ेंगे MLC चुनाव; नियम तोड़ धर्म प्रचार कर रहे थे अमेरिकी पर्यटक, होंगे डिपोर्ट #IndiaNews #National #MaharashtraUpdates #MaharashtraUpdatesOf2April #Mumbai #CmDevendraFadnavis #SanjayRaut #Bjp #ShivsenaUbt #Politics #VaranasiLiveNews