Maharashtra: ₹1722 करोड़ की नई सड़क परियोजना को मंजूरी; पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय सेवाएं बाधित, जानें वजह

शुक्रवार सुबह पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं 10 से 15 मिनट देरी से चलीं। एक अधिकारी के अनुसार, ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) में खराबी और पॉइंट फेलियर इसका कारण रहे। दादर और चर्चगेट के बीच डाउन-फास्ट लाइन पर सुबह करीब 6 बजे ओएचई में खराबी आई। ओएचई बाधित होने से अहमदाबाद जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी रुक गई। सुबह 7:22 बजे यह समस्या हल हुई। इसके बाद चर्चगेट स्टेशन पर 8:10 बजे से 8:40 बजे के बीच पॉइंट फेलियर हुआ। इससे अप और डाउन लाइनों पर आवाजाही बाधित हुई, जिससे सुबह के व्यस्त समय में सेवाएं प्रभावित हुईं। दोनों खराबी ठीक कर दी गईं, लेकिन उपनगरीय ट्रेनें 10 से 15 मिनट पीछे चलती रहीं। एक यात्री ने चर्चगेट की लोकल ट्रेनों में देरी की शिकायत की।

#IndiaNews #National #Maharashtra #MaharashtraUpdates #Thane #Pune #Nagpur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 07:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: ₹1722 करोड़ की नई सड़क परियोजना को मंजूरी; पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय सेवाएं बाधित, जानें वजह #IndiaNews #National #Maharashtra #MaharashtraUpdates #Thane #Pune #Nagpur #VaranasiLiveNews