Maharashtra: संसद में किसानों की पिटाई का मुद्दा उठाएंगे संजय राउत; पारिवारिक झगड़े में पिता ने ली बेटी की जान

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने नासिक के मुंगसरे इलाके में किसानों के साथ हुई मारपीट का मामला संसद में उठाने का फैसला किया है। यह विवाद नासिक रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान शुरू हुआ। 2 मई को जब अधिकारी जमीन की नाप-जोख करने पहुंचे, तो किसानों के साथ उनकी झड़प हो गई। किसानों का आरोप है कि पुलिस और अधिकारियों ने उनके घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों तक को पीटा। संजय राउत ने पत्रकारों से कहा कि आगामी कुंभ मेले के लिए बनने वाले इस रिंग रोड प्रोजेक्ट में बिल्डरों का दबाव काम कर रहा है। उन्होंने इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद से मुलाकात की। राउत ने बताया कि सहायक कलेक्टर जीवीएस पवनदत्त पर किसानों को पीटने का आरोप है और कलेक्टर ने उन्हें नोटिस जारी किया है। राउत ने मांग की है कि सरकार किसानों की जमीन जबरन न ले और सड़क का रास्ता बदला जाए। इस प्रोजेक्ट से गोवर्धन, चंडी, जलालपुर और मुंगसरे समेत कई गांवों के किसान प्रभावित हो रहे हैं। पुणे: पारिवारिक झगड़े में पिता ने ली बेटी की जान, बेटा बाल-बाल बचा पुणे के जुन्नर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी 3 साल की बेटी हर्षदा की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी सागर सदाशिव शिंदे ने अपने 5 साल के बेटे आर्यन को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह खुशकिस्मती से बच गया। पुलिस ने बताया कि सागर का अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता था। उसकी पत्नी 6 महीने पहले उसे और बच्चों को छोड़कर चली गई थी। इसी तनाव में सागर मंगलवार को बच्चों को घुमाने के बहाने जंगल ले गया। वहां उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता तब चला जब बुधवार सुबह राहगीरों ने आर्यन को सड़क किनारे रोते हुए देखा। सागर ने घर लौटकर परिवार को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि बच्चे चाकन में एक कमरे पर हैं। शक होने पर रिश्तेदारों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सागर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

#IndiaNews #National #MaharashtraUpdateNews #Maharashtra #MaharashtraUpdate #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 01:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra: संसद में किसानों की पिटाई का मुद्दा उठाएंगे संजय राउत; पारिवारिक झगड़े में पिता ने ली बेटी की जान #IndiaNews #National #MaharashtraUpdateNews #Maharashtra #MaharashtraUpdate #VaranasiLiveNews