Maharashtra Updates: सोलापुर जिले में सड़क हादसे में आठ की मौत, ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत के संबंध में पुलिस ने एक सड़क ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।पश्चिमी महाराष्ट्र के मालशीरस तहसील के तंदुलवाड़ी गांव के पास रविवार दोपहर एक पिक-अप वाहन सड़क किनारे बने खेत के कुएं में गिर गया, जिसमें चार महिलाओं और इतने ही बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। इस क्षेत्र में एक परियोजना का काम कर रही सड़क ठेकेदार नवजोत गधोक की कंपनी को भी एफआईआर में नामजद किया गया है।पुलिस के अनुसार, ठेकेदार पर आरोप है कि वह सड़क किनारे कुएं की मौजूदगी की जानकारी होने के बावजूद दुर्घटनास्थल पर अनिवार्य सुरक्षा उपाय प्रदान करने में विफल रहा। यह दुर्घटना तब हुई जब पंढरपुर से आए 15 लोग एक मंदिर में दर्शन के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि पिक-अप चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया, जिससे वाहन सड़क से उतरकर खुले खेत के कुएं में जा गिरा।एफआईआर के अनुसार, ठेकेदार को राजमार्ग के बगल में स्थित कुएं के बारे में जानकारी थी, लेकिन वह स्थल पर सुरक्षा अवरोधक, चेतावनी संकेत, पर्याप्त रोशनी, स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर लगाने में विफल रहा। वेलपुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "हमने नवजोत गधोक और (उनकी कंपनी) रोडवे कंस्ट्रक्शन्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 125 (मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले लापरवाही भरे कार्य) और बीएनएस की अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।"

#IndiaNews #National #MaharashtraNews #MaharashtraUpdates #MaharashtraHindiNews #MumbaiNews #Nagpur #Pune #MaharashtraPolitics #MaharashtraCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 05:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Maharashtra Updates: सोलापुर जिले में सड़क हादसे में आठ की मौत, ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज #IndiaNews #National #MaharashtraNews #MaharashtraUpdates #MaharashtraHindiNews #MumbaiNews #Nagpur #Pune #MaharashtraPolitics #MaharashtraCrimeNews #VaranasiLiveNews