Maharashtra: भाजपा ने चार राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, अठावले समेत सूची में इन नेताओं के नाम
भाजपा ने महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीटों में से चार के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े सहित दो और अन्य लोगों को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी एक पार्टी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वाडकुटे की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। BJP announces names of Union Minister Ramdas Athawale, party leaders Vinod Tawde, Maya Chintaman Ivnate and Ramrao Wadkute as candidates for the Rajya Sabha election in Maharashtra. pic.twitter.com/J0jMIKqOFQ — ANI (@ANI) March 4, 2026 रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के नेता और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले, एनडीए के लंबे समय से सहयोगी रहे हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तावड़े का नाम भी नामांकित व्यक्तियों में शामिल है। पढ़िए सभी उम्मीदवारों को संक्षिप्त परिचय विनोद तावड़े देश की राजनीति में विनोद तावड़े एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह इस समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार करने में उनकी अहम भूमिका रही है। चुनावी प्रभारी के तौर पर उन्होंने कई राज्यों में पार्टी को जीत दिलाने में योगदान दिया है। भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह की भाजपा में वापसी कराने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। संगठन के भीतर वे नितिन नबीन से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में आगे बताए जा रहे थे। रामदास अठावले केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले अपनी शायरी और बेबाक अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं। संसद में उनके कहे शेर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का ध्यान खींचते हैं। मोदी सरकार में वे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और गठबंधन सरकार में उनकी भूमिका प्रभावशाली मानी जाती है। उनका राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में एक बार फिर उनका उच्च सदन के लिए नामित किया है। ये भी पढ़ें:BJP:बिहार से नितिन नवीन जाएंगे राज्यसभा, भाजपा ने जारी की नौ उम्मीदवारों की सूची; देखें लिस्ट माया चिंतामण ईवनाते आदिवासी समुदाय से आने वाली शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ता मायाताई इवनात बेहद साधारण पृष्ठभूमि से राजनीति तक पहुंची हैं। इससे पहले वे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य रह चुकी हैं, जहां उन्हें भाजपा नेतृत्व ने जिम्मेदारी सौंपी थी। हाल ही में वे नागपुर महानगर पालिका की निर्वाचित नगरसेविका बनी हैं, जिससे स्थानीय राजनीति में उनकी सक्रियता और बढ़ गई है। रामराव वाडकुटे रामराव वडकुते महाराष्ट्र के प्रमुख भाजपा नेताओं में शामिल हैं। पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय पकड़ के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। अन्य वीडियो
#IndiaNews #National #Maharashtra #MaharashtraBjp #BjpRajyaSabhaCandidate #BjpRajyaSabhaCandidateList #VinodTawd #RamdasAthawale #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 10:11 IST
Maharashtra: भाजपा ने चार राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, अठावले समेत सूची में इन नेताओं के नाम #IndiaNews #National #Maharashtra #MaharashtraBjp #BjpRajyaSabhaCandidate #BjpRajyaSabhaCandidateList #VinodTawd #RamdasAthawale #VaranasiLiveNews
