उज्जैन: भस्म आरती में भांग से हुआ महाकाल का शृंगार, कमल की माला पहनाई फिर लगा भोग, मंदिर अस्पताल में आया दान
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज मार्गशीष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रविवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल कापंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया और जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि रविवार पर आज श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। इस दौरान भस्म आरती के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट और मुंड माला धारण करवाई गई। आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि आज बाबा महाकाल का भांग ओर पूजन सामग्री से किया गया। आज बाबा महाकाल की भस्म आरती में बड़ी संख्या मे श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकरजय श्री महाकाल का उद्घोष करने लगे। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं। ये भी पढ़ें:इंदौर: अभ्यास मंडल की 67वीं शीतकालीन व्याख्यानमाला के निमंत्रण पत्र पोस्टर का विमोचन चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार सामग्री दान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं एवं त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में दानदाता मनीष मलिक द्वारा मंदिर चिकित्सालय के लिए विभिन्न चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार सामग्री दान की गई। इसमें 1 फोल्डिंग स्ट्रेचर, 1 एईडी (AED), 1 मल्टी पैरा मॉनिटर, 1 मैनुअल बीपी उपकरण, 1 स्टेथोस्कोप, 1 ब्लड शुगर जांच उपकरण, 2 बेडशीट, 2 पल्स ऑक्सीमीटर, 6 येलो स्पेंसर पाउच, 20 बैंडेज एवं गॉज, 4 बॉक्स सहित फर्स्ट एड किट बैग तथा 2 मेटल सहित फर्स्ट एड किट बैग आदि शामिल हैं। प्रदान की गई चिकित्सा सामग्री का उपयोग श्रद्धालुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में किया जाएगा। इस पुनीत कार्य के लिए मंदिर चिकित्सालय प्रभारी डॉ. देवेन्द्र परमार द्वारा दानदाता का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री महाकाल महालोक स्थित मानसरोवर भवन के प्रथम तल पर प्रोटोकॉल कार्यालय के समीप मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 10 बेड का चिकित्सालय संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मंदिर के प्रवेश एवं निर्गम द्वार पर चिकित्सा विभाग की टीम तथा 2 एंबुलेंस 24 घंटे श्रद्धालुओं की सेवा हेतु उपलब्ध रहती है। आरती का समय • भस्म आरती : सुबह 4:00 से 6:00 बजे तक • दद्योदक आरती (बालभोग) : सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक • भोग आरती : सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक • संध्या पूजन : शाम 5:00 से 5:45 बजे तक • संध्या आरती : शाम 6:30 से 7:15 बजे तक • शयन आरती : रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक श्रीमहाकालेश्वरमंदिरसंबंधीजानकारीकेलिएयेहैंटोलफ्रीहेल्पलाइननंबर 18002331008 श्रीमहाकालेश्वरमंदिर सेसंबंधितमहाकाल दर्शनआरतीपूजनदान सहितसभीजानकारी 24×7निम्ननंबरोंपर प्राप्तकरसकतेहैं 0734-2559272 2559275 2559276 2559277 भस्म आरती- फोटो : credit भस्म आरती- फोटो : credit
#CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #UjjainMahakalTemple #BabaMahakalBhasmaAarti #MargashirshaKrishnaPanchami #Mahakal'sBhangDecoration #MundmalaDecoration #SilverCrown #MahakalDivineDarshan #MahakalTempleHospital #TempleHealthFacilities #MahakalAartiTimings #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 07:36 IST
उज्जैन: भस्म आरती में भांग से हुआ महाकाल का शृंगार, कमल की माला पहनाई फिर लगा भोग, मंदिर अस्पताल में आया दान #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #UjjainMahakalTemple #BabaMahakalBhasmaAarti #MargashirshaKrishnaPanchami #Mahakal'sBhangDecoration #MundmalaDecoration #SilverCrown #MahakalDivineDarshan #MahakalTempleHospital #TempleHealthFacilities #MahakalAartiTimings #VaranasiLiveNews
