Kangra News: बाण गंगा घाट पर महाआरती...
कांगड़ा। पहले शारदीय नवरात्र पर बाण गंगा घाट में काशी से आए पांच पंडितों ने महाआरती कर माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस भव्य अनुष्ठान में घाट पर उमड़े श्रद्धालु हाथ जोड़कर मां बाण गंगा के ध्यान में मगन रहे। इस महाआरती के साथ ही कांगड़ा प्रशासन के फिट कांगड़ा कार्यक्रम का भी विधिवत समापन हो गया।रविवार देर शाम हुए इस कार्यक्रम में जिलाधीश हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। काशी के पंडितों ने विधिवत हवन-यज्ञ और नमो पार्वती पतेय हर हर महादेव के मंत्रोच्चार से महाआरती का आगाज किया। पंडितों की विभिन्न अनुष्ठान क्रियाओं ने घाट पर अद्भुत आध्यात्मिक माहौल कायम कर दिया, जिससे लोग एकटक इस नजारे के गवाह बने। महाआरती में परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा भी विशेष रूप से शरीक हुए। बाणगंगा घाट पर आरती करते काशी से आए पुजारी। संवाद
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 21:23 IST
Kangra News: बाण गंगा घाट पर महाआरती... #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
