Muzaffarnagar: मदरसे में शर्मनाक हरकत, नाबालिग छात्र के यौन उत्पीड़न आरोप, उस्ताद गिरफ्तार
मदरसे के उस्ताद पर नाबालिग छात्र से यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार रतनपुरी। क्षेत्र के एक गांव में मदरसे के उस्ताद पर नाबालिग छात्र के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी उस्ताद को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका 13 वर्षीय बेटा स्थानीय मदरसे में पढ़ता है। आरोप है कि दो मई को मदरसे के उस्ताद कारी तालिब ने छात्र को अलग कमरे में बुलाकर उसके साथ जबरन यौन उत्पीड़न किया। पीड़ित छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर छात्र और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कारी तालिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#CityStates #Muzaffarnagar #नाबालिगछात्रउत्पीड़न #मदरसाघटना #उस्तादगिरफ्तार #रतनपुरीसमाचार #छात्रसेदुष्कर्मआरोप #पुलिसकार्रवाई #बालउत्पीड़नमामला #MadrasaTeacherArrested #MinorStudentAbuse #RatnpuriCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 16:45 IST
Muzaffarnagar: मदरसे में शर्मनाक हरकत, नाबालिग छात्र के यौन उत्पीड़न आरोप, उस्ताद गिरफ्तार #CityStates #Muzaffarnagar #नाबालिगछात्रउत्पीड़न #मदरसाघटना #उस्तादगिरफ्तार #रतनपुरीसमाचार #छात्रसेदुष्कर्मआरोप #पुलिसकार्रवाई #बालउत्पीड़नमामला #MadrasaTeacherArrested #MinorStudentAbuse #RatnpuriCrimeNews #VaranasiLiveNews
