Meerut News: कूड़ा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया

फोटो समाचार संवाद न्यूज एजेंसी लावड़। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यशाला में क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मेरठ के अधिकारियों ने कर्मचारियों को स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ लेखाकार दिलीप विश्वकर्मा ने कहा कि बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन से न केवल शहर स्वच्छ रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। कार्यशाला में लावड़ के ब्रांड एंबेसडर सुशील गुप्ता ने सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें इसी तरह समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डीआरएफ अखिलेश गौतम, एयर मॉनिटरिंग इंजीनियर योगेश प्रधान, देवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, गौरव सूद, अंकित, चमन सिंह आदि का मौजूद रहे।

#MadeAwareOfVariousAspectsOfWasteManagement #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 19:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कूड़ा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया #MadeAwareOfVariousAspectsOfWasteManagement #VaranasiLiveNews