Agra News: यमुना नदी पर पुल बनाने के लिए बढ़ाई मशीनें, बन रहे पिलर

आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने यमुना नदी पर पुल बनाने के लिए कार्य तेज कर दिया है। दो मशीनें बढ़ाई गई हैं। पिलर बनाने का कार्य हो रहा है। 10 महीने में पुल बन जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि दिसंबर से मेट्रो चलने लगेगी। उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी़ और 14 स्टेशन हैं। इसी कॉरिडोर में यमुना पर पुल बनाया जा रहा है। इसमें पानी की निकासी के लिए एक ओर से रास्ता बनाया जा रहा है। अन्य जगह को समतल कर कार्य तेज कर दिया गया है। यहां एक पिलर बनाने के लिए खुदाई की जा रही है। खुदाई के लिए दो मशीनें बढ़ाई हैं। यह 10 महीने में पूरा हो जाएगा। कॉरिडोर दिसंबर में पूरा हो जाने की उम्मीद है। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक ट्रैक बनाने का कार्य 70 फीसदी पूरा हो गया है। जून में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलने लगेगी। पहले कॉरिडोर की बात करें तो इसके चार भूमिगत स्टेशन एसएन कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन बन गए हैं। इनमें लाइटिंग, सिग्नलिंग और सजावट का कार्य चल रहा है। मार्च तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद मेट्रो चलने लगेगी। कार्य होने पर हटाई जा रही बैरिकेडिंग - एमजी रोड पर जाम की स्थिति बनने की वजह से ब्लॉक बनाकर कार्य हो रहा है। कार्य पूरा होने के बाद यू-गर्डर रखे जा रहे हैं। यह कार्य रात में किया जा रहा है। कुछ घंटे के लिए रास्ता रोकते हुए डायवर्ट कर दिया जाता है। सेंट जोंस कॉलेज से हरीपर्वत के बीच कुछ जगह से बैरिकेडिंग हटा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद बैरिकेडिंग हटा रहे हैं, जिससे यातायात सुगम बने।

#MachinesIncreasedToBuildBridgeOverYamunaRiver #PillarsBeingConstructed #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 15, 2026, 02:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: यमुना नदी पर पुल बनाने के लिए बढ़ाई मशीनें, बन रहे पिलर #MachinesIncreasedToBuildBridgeOverYamunaRiver #PillarsBeingConstructed #VaranasiLiveNews