अरिजीत सिंह गाने वाले थे कौन तुझे यूं प्यार करेगा गाना, फिर इसलिए बदला विचार; मनोज मुंतशिर ने किया खुलासा

गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना' में अपनी उपस्थिति के दौरान एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के लोकप्रिय गाने कौन तुझे यूं प्यार करेगा के बारे में एक नई बात बताई। साथ ही उन्होंने गाना बनाने के दौरान की चर्चाओं को भी याद किया। इस वजह से अरिजीत की आवाज में नहीं, फीमेल आवाज में बना गाना ट्रैक के आसपास रचनात्मक चर्चाओं को याद करते हुए मनोज मुंतशिर ने खुलासा किया कि जब इस फिल्म की सिटिंग चल रही थी, ये सिचुएशन आई। इस सिचुएशन का एक मजेदार किस्सा है जो कम लोगों को पता है। पहले ये गाना मेल था, फीमेल नहीं था। अरिजीत गाने वाले थे, अमाल मलिक कंपोज कर रहे थे। तो मेरी सिचुएशन है, मिस्टर एम.एस. धोनी लीजेंड हैं और उनका किरदार हमारा छोटा भाई सुशांत सिंह राजपूत प्ले कर रहा था। लेकिन जब ये गाना मेल वॉइस में बना तो हमारे डायरेक्टर नीरज पांडे और भूषण कुमार को लगा कि अपने जो कैप्टन हैं, वो बहुत शर्मीले हैं। आप सोच ही नहीं सकते हैं कि धोनी ऐसे अपने प्यार का एलान कर रहे हैं। यह एम.एस. धोनी का किरदार नहीं है। मैंने कहा ये बात तो सही है, कुछ और लिख देते हैं। हम कुछ और उतना अच्छा लिख ही नहीं पाए। तकरीबन 10-15 दिन चले गए और नीरज पांडे उस विचार के साथ आए। एमएस धोनी उनकी गर्लफ्रेंड के लिए नहीं गा सकते हैं, गर्लफ्रेंड तो उनके लिए गा सकती है। इसे एक महिला गीत रहने दो।

#Bollywood #National #ManojMuntashir #KaunTujhe #ArijitSingh #ManojMuntashirOnKaunTujhe #MsdTheUntoldStory #MsDhoniTheUntoldStory #ManojMuntashirSong #LyricistManojMuntashir #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 15:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अरिजीत सिंह गाने वाले थे कौन तुझे यूं प्यार करेगा गाना, फिर इसलिए बदला विचार; मनोज मुंतशिर ने किया खुलासा #Bollywood #National #ManojMuntashir #KaunTujhe #ArijitSingh #ManojMuntashirOnKaunTujhe #MsdTheUntoldStory #MsDhoniTheUntoldStory #ManojMuntashirSong #LyricistManojMuntashir #VaranasiLiveNews