UP News: दुबई जा रहे विमान में गड़बड़ी... रनवे से लौटा, फ्लाइट में सीट के नीचे मिला 1.95 करोड़ का लावारिस सोना

राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार शाम एअर इंडिया एक्सप्रेस के दुबई जाने वाले विमान (आईएक्स 197) में गड़बड़ी महसूस हुई। इस पर उसे रनवे से लौटना पड़ा। विमान में 172 यात्री सवार थे। इस विमान को शाम 5:45 बजे दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। बोर्डिंग के बाद यात्री विमान में बैठ भी चुके थे। रवने की ओर जाते समय पायलट को गड़बड़ी महसूस हुई तो उसे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचित किया। इसके बाद विमान वापस आया। तकनीकी समस्या ठीक करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगाई गई। विलंब होने पर यात्री नाराज भी हुए जिन्हें एयरलाइंस के अधिकारियों ने समझाया। करीब 8 बजे गड़बड़ी दूर होने पर 8:07 बजे उड़ान दुबई के लिए रवाना हुई।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowAirport #AirIndiaExpress #DubaiBoundFlight #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 09:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: दुबई जा रहे विमान में गड़बड़ी... रनवे से लौटा, फ्लाइट में सीट के नीचे मिला 1.95 करोड़ का लावारिस सोना #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowAirport #AirIndiaExpress #DubaiBoundFlight #VaranasiLiveNews