Lucknow: गैस रिफिलिंग के दौरान फटा सिलिंडर, कर्मी झुलसा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
बीबीडी के जुग्गौर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह रिफिलिंग के दौरान गैस सिलिंडर फट गया। घटना में रिफिलिंग कर रहे कर्मचारी करन झुलस गए। जुग्गौर इलाके में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर गैस रिफिलिंग हो रही थी। तभी अचानक सिलिंडर फट गया। घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। कर्मचारी करन बुरी तरह से झुलस गए। धमाके के कारण आस पड़ोस के मकानों की खिड़कियों के शीशे चटक गए। आनन फानन लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने करन को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #BbdLucknow #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 12:55 IST
Lucknow: गैस रिफिलिंग के दौरान फटा सिलिंडर, कर्मी झुलसा, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #BbdLucknow #VaranasiLiveNews
