Lucknow: 22 मिनट में ट्रैवल्स कारोबारी के घर 30 लाख की चोरी, परिवार संग दादा के अंतिम संस्कार में गए थे

लखनऊ के आधारखेड़ा निवासी ट्रैवल्स कारोबारी सरफराज हुसैन के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत 30 लाख रुपये के जेवर और पांच हजार रुपये चोरी कर लिया। घटना के समय पीड़ित परिवार गाजीपुर जनपद गया था। सीसीटीवी कैमरे में दो चोरों की फुटेज कैद हुई है। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में लगी है। सरफराज हुसैन पूरे परिवार के साथ डीएच-2 पैराडाइज, आधारखेड़ा में रहते हैं। उनके अनुसार 12 अप्रैल को उनके दादा का देहांत हो गया था। वह पूरा परिवार के साथ गांव गया था। 15 अप्रैल को सुबह 5:30 बजे जब वापस लौटे और मेन गेट खोलकर अंदर पहुंचे तो सभी कमरों के ताले और अंदर रखी अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। मौके पर पहुंची ने छानबीन की। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश में लगी है। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने पांच हजार नकद व करीब 30 लाख के जेवर चोरी किया है। कैमरे में दिखे बाइक सवार दो चोर सरफराज ने बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो बाइक से दो चोर घर के बाहर सड़क से निकलते हुए नजर आए। थोड़ी देर बाद बाइक से वापस लौटे और आगे जाकर कुछ दूर पर बाइक खड़ी कर दी। पैदल आकर दोनों चोर सुबह 3:40 बजे घर के बाउंड्री फांदकर अंदर चले गए। 22 मिनट बाद सुबह 4:02 मिनट पर दोनों चोर घर की बाउंड्री फांदकर बाइक से भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक एक चोर ने हेलमेट पहना था। जबकि दूसरे ने चेहरे पर मास्क लगाया था। पुलिस को घर के अंदर दो मास्क भी मिले हैं।

#CityStates #Lucknow #LucknowTheft #RobberyCase #CctvFootage #HouseBurglary #UpCrime #JewelryTheft #PoliceInvestigation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lucknow: 22 मिनट में ट्रैवल्स कारोबारी के घर 30 लाख की चोरी, परिवार संग दादा के अंतिम संस्कार में गए थे #CityStates #Lucknow #LucknowTheft #RobberyCase #CctvFootage #HouseBurglary #UpCrime #JewelryTheft #PoliceInvestigation #VaranasiLiveNews