Mandi News: कमरे से रसोई गैस सिलिंडर चोरी
घड़ी और एटीएम कार्ड को भी ले गए शातिर संवाद न्यूज एजेंसीमंडी। शहर के टारना क्षेत्र में चोरों ने घर का ताला तोड़ कर किरायेदार के कमरे से रसोई गैस सिलिंडर, एक घड़ी और एटीएम कार्ड चुरा लिया। किरायेदार ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। पूर्व पार्षद अनिल कुमार शर्मा (अनु) ने बताया कि वह सोलन में रहते हैं। 15 से 20 दिनों के अंतराल में वह अपने किराये के मकान में आते हैं। दो दिन पहले उनके किराये के मकान में चोरी की सूचना मिली है। जब वह टारना पहुंचे तो देखा कि कमरे से रसोई गैस सिलिंडर गायब है। एक घड़ी और एटीएम कार्ड भी गायब मिले। अलमारियों के ताले तोड़ने की भी चोरों ने कोशिश की लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हुए। सामान को चोरों ने इधर-उधर फेंका हुआ था। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।
#LPGCylinderStolenFromTheRoom #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 17:44 IST
Mandi News: कमरे से रसोई गैस सिलिंडर चोरी #LPGCylinderStolenFromTheRoom #VaranasiLiveNews
