LPG Crisis: न केवाईसी हो रही...न सिलिंडर की बुकिंग, गैस एजेंसी सीज होने के बाद बढ़ी मुश्किलें; कंज्यूमर परेशान

Azamgarh News: अहरौला के लेदौरा स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब उपभोक्ताओं के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। एजेंसी सीज होने के बाद उपभोक्ताओं को तहबरपुर गैस एजेंसी से अटैच तो कर दिया गया, लेकिन तकनीकी खामियों और समन्वय की कमी के कारण उन्हें सिलिंडर नही मिल पा रहा है। वे न घर के रहे, न घाट के। बीते 27 मार्च को क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम ने लेदौरा स्थित गैस एजेंसी पर छापा मारा था। जांच के दौरान स्टॉक में 614 गैस सिलेंडरों की कमी पाई गई, जिसे कालाबाजारी का मामला मानते हुए प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एजेंसी को सीज कर दिया था। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उनका कनेक्शन तहबरपुर स्थित गैस एजेंसी से संबद्ध (अटैच) कर दिया गया था।

#CityStates #Varanasi #Azamgarh #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 09, 2026, 18:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




LPG Crisis: न केवाईसी हो रही...न सिलिंडर की बुकिंग, गैस एजेंसी सीज होने के बाद बढ़ी मुश्किलें; कंज्यूमर परेशान #CityStates #Varanasi #Azamgarh #AzamgarhPolice #AzamgarhNews #LatestNews #BigNews #VaranasiLiveNews