Kurukshetra News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव 5 अप्रैल को

कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम जयंती काे लेकर निजी प्रतिष्ठान में ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक हुई, जिसमें आयोजक मंडल के सदस्यों ने पांच अप्रैल को जन्मोत्सव विशाल स्तर पर मनाने का निर्णय लिया। पिपली अनाज मंडी के निकट निजी पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राजकुमार शर्मा ने बताया कि शास्त्रानुसार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव इस बार 19 अप्रैल को है। ब्राह्मण समाज के लिए यह बहुत बड़ा दिन माना जाता है। प्रदेश स्तर पर इस दिन विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम किए जाते हैं। समाज के विशिष्ट लोगों ने अपने क्षेत्र का का कार्यक्रम पिपली में पांच अप्रैल को करने की योजना बनाई है। अजय शर्मा, बलराम शर्मा, राजेश शर्मा व सुनील भारद्वाज मौजूद रहे। संवाद

#LordParshuram'sBirthAnniversaryOn5thApril #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 03:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव 5 अप्रैल को #LordParshuram'sBirthAnniversaryOn5thApril #VaranasiLiveNews