UP: गंगाजल से 16 घंटे भीगे जगन्नाथ, पड़े बीमार, अब 15 दिन करेंगे विश्राम; 15 जुलाई को नगर भ्रमण पर निकलेंगे

Varanasi News: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर अस्सी स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा ने गणेश स्वरूप में दर्शन दिए। भक्तों ने गंगा, सरस्वती, बद्रीनाथ धाम से गुजरने वाले गंगा नदी के जल से भगवान का अभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की। जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट की अगुवाई में अस्सी घाट से निकली जलयात्रा में 108 कलशों में गंगाजल भरकर श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और तीनों विग्रहों का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक का क्रम रात 11 बजे तक चला। महाप्रभु लगातार 16 घंटे भीगने से बीमार हो गए। भगवान 15 दिनों तक अज्ञातवास (विश्राम) में रहेंगे। मंगलवार से 14 जुलाई तक स्वस्थ होने के लिए उन्हें काढ़े का भोग लगाया जाएगा। साल में ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि पर ही भक्तों को भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को स्पर्श करने और उन्हें स्नान कराने का अवसर मिलता है।

#CityStates #Varanasi #JagannathPuri #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 21:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: गंगाजल से 16 घंटे भीगे जगन्नाथ, पड़े बीमार, अब 15 दिन करेंगे विश्राम; 15 जुलाई को नगर भ्रमण पर निकलेंगे #CityStates #Varanasi #JagannathPuri #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews