PHOTOS: काशीवासियों ने कंधे पर उठाई भगवान जगन्नाथ की डोली, मनफेर के लिए निकले प्रभु; पुष्पवर्षा कर उतारी आरती
भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ डोली पर विराजमान होकर बुधवार को मनफेर के लिए निकले और काशीवासियों को दर्शन दिए। उनके नगर भ्रमण के दौरान अस्सी से लेकर रथयात्रा तक की सड़कें और गलियां भक्तों के पटी रहीं। भक्तों ने पुष्पवर्षा की और प्रभु की आरती उतारी। डमरुओं की गर्जना के साथ जय जगन्नाथ, जगन्नाथ स्वामी नयनपथ गामी का जयघोष हो रहा था। पुरी से मंगाए गए 108 पीले ध्वज लहरा रहे थे। भगवान की इस डोली यात्रा के साथ काशी में मेलों के मौसम का शुभारंभ हो गया। बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय रथयात्रा मेला शुरू हो जाएगा।
#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LordJagannath #JagannathDoliYatra #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 23:52 IST
PHOTOS: काशीवासियों ने कंधे पर उठाई भगवान जगन्नाथ की डोली, मनफेर के लिए निकले प्रभु; पुष्पवर्षा कर उतारी आरती #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #LordJagannath #JagannathDoliYatra #VaranasiLiveNews
