Hardoi News: डेढ़ करोड़ से बनेगा लोहिया पर्यावरणीय पार्क, 1.25 करोड़ मिले

हरदोई। जल्द ही शहर के लोगों को भीड़भाड़ से हटकर हरियाली के साथ ही ग्रामीण परिवेश का वातावरण उपलब्ध होगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों को पार्क उपलब्ध कराने का काम जल्द ही शुरू होगा। शासन ने लोहिया पर्यावरणीय पार्क बनवाए जाने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है। काम कराने के लिए 1.25 करोड़ रुपये भी दे दिए हैं।शहर से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर एनएच-731 के बाईपास के निकट लोहिया पर्यावरणीय पार्क बनवाए जाने की प्रशासन ने कार्ययोजना बनाई थी। लालपालपुर के पास भूमि को चिह्नित कराए जाने के साथ ही जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देशन में उद्यान विभाग ने कार्ययोजना तैयार कराई। बताया कि कार्ययोजना में लोहिया पर्यावरणीय पार्क की चारदीवारी के साथ ही पौधरोपण, पाथवे, बेंच के साथ ही ग्रामीण परिवेश को दर्शाने वाली खपरैल की झोपड़ी बनवाई जाएंगी। उद्यान विभाग की कार्ययोजना को प्रशासन ने शासन को भेजा था। शासन ने परीक्षण के बाद लोहिया पर्यावरणीय पार्क बनवाए जाने के लिए 1.50 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है। काम की जिम्मेदारी उप्र राज्य निर्माण सहकारी संघ (यूपीआरएनएसएस) लिमिटेड को सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था ने काम कराने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करा दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही करीब डेढ़ हेक्टेयर भूमि पर पार्क को बनवाए जाने का काम भी शुरू होगा।शासन ने लोहिया पर्यावरणीय पार्क की स्थापना को मंजूरी दे दी है। काम कराने के लिए रुपये भी जिले को मिल गए हैं। कार्यदायी संस्था ने निविदा प्रक्रिया शुरू की है। निविदा होते ही जल्द ही काम भी शुरू कराया जाएगा। -सुभाष चंद्रा, जिला उद्यान अधिकारी

#LohiaEnvironmentalParkWillBeBuiltWithAnExpenditureOf1.5CroreRupees #Rs1.25CroreReceived #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 22:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi News: डेढ़ करोड़ से बनेगा लोहिया पर्यावरणीय पार्क, 1.25 करोड़ मिले #LohiaEnvironmentalParkWillBeBuiltWithAnExpenditureOf1.5CroreRupees #Rs1.25CroreReceived #VaranasiLiveNews