गौरव खन्ना संग तलाक पर छलका आकांक्षा का दर्द, ट्रोल करने वालों से हुईं परेशान; बोलीं- वो मुझसे नफरत करते हैं

लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला ने शिवांगी जोशी और पामेला को बताया कि ऐसा नहीं है कि बच्चा ना चाहने के कारण वह गौरव खन्ना से अलग हो रही हैं। पिछले कुछ महीनों से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था। कई फैंस, ट्रोल करने वालों का कहना था कि आकांक्षा, गौरव खन्ना की जिंदगी खराब कर रही हैं। गौरव को पिता बनना है और आकांक्षा उसे यह मौका नहीं दे रही हैं। इन बातों का आकांक्षा पर गहरा असर हुआ है। जिंदगी में शांति चाहती हैं आकांक्षा चमोला आकांक्षा कहती हैं, जब हम साथ थे, तो भी ट्रोल करने वालों और फैंस को परेशानी थी। अब अलग हो रहे थे तो भी दिक्कत है। वो लोग मुझसे नफरत करते हैं। मुझे कितना कुछ कहा गया। माना हम सेलिब्रिटी हैं, लेकिन शांति हमें भी चाहिए। हम अलग हो रहे हैं तो इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है। यह कहते हुए आकांक्षा भावुक हो जाती हैं, उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। हाल ही में शो 'लॉकअप 2' में बतौर गेस्ट गौरव खन्ना भी नजर आए। यहां आकर उन्होंने आकांक्षा को पूरा सपोर्ट किया। इसके बाद फैंस को समझ नहीं आया कि इस कपल के बीच चल क्या रहा है। View this post on Instagram A post shared by Akanksha Chamola (@akankshagkhanna)

#Bollywood #National #LockUpp2 #LockUpp2ContestantAkankshaChamola #AkankshaChamola #AkankshaChamolaDivorce #GauravKhanna #AkankshaChamolaTrolling #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गौरव खन्ना संग तलाक पर छलका आकांक्षा का दर्द, ट्रोल करने वालों से हुईं परेशान; बोलीं- वो मुझसे नफरत करते हैं #Bollywood #National #LockUpp2 #LockUpp2ContestantAkankshaChamola #AkankshaChamola #AkankshaChamolaDivorce #GauravKhanna #AkankshaChamolaTrolling #VaranasiLiveNews