Una News: अल्ट्रसाउंड कक्ष के बाहर लटका रहा ताला, पर्ची बनाने के लिए लग रही लंबी कतारें
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। सुबह से ही ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए अस्पताल परिसर में लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। पर्ची बनवाने के लिए मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी इंतजार करना पड़ा। भीड़ के चलते अस्पताल परिसर में अव्यवस्था का माहौल बना रहा और कई मरीज अपनी बारी आने तक परेशान होते रहे।रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। ओपीडी काउंटर पर भीड़ इतनी अधिक रही कि कतारें अस्पताल परिसर तक पहुंच गईं। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आए तीमारदारों को भी लंबे समय तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।दूसरी तरफ अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर ताला लटका मिला। रेडियोलॉजिस्ट की कमी के चलते पहले से प्रभावित अल्ट्रासाउंड सेवाओं का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। आलम यह है कि जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल होने के बावजूद यहां पर्ची बनाने से लेकर जांच तक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। समय पर जांच और उपचार नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यवस्थाएं बनाने में सुरक्षा कर्मियों के भी छूटे पसीनेरविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रहती है। बता दें कि साेमवार को क्षेत्रीय अस्पताल में 750 के करीब ओपीडी रही। ऐसे में व्यवस्थाएं बनाने को लेकर तैनात निजी कंपनी के सुरक्षा कर्मियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। फोरम की तरफ से आयोजित हुई बैठकों में कई बार क्षेत्रीय अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए मांग उठाई गई है। इसके बाद भी प्रबंधन की तरफ से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। -जीआर वर्मा, अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक फोरम ऊना सोमवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक रही। प्रबंधन की तरफ से बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयास रहते हैं। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई गई है। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 23:56 IST
Una News: अल्ट्रसाउंड कक्ष के बाहर लटका रहा ताला, पर्ची बनाने के लिए लग रही लंबी कतारें #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
