Bareilly News: शीशगढ़ कस्बे में नुमाइश का विरोध, स्थानीय लोगों ने की अनुमति निरस्त करने की मांग

बरेली के शीशगढ़ कस्बे में नुमाइश मेला लगाया जा रहा है, जिसका विरोध शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसे नई परंपरा डालने का आरोप लगाकर विरोध किया है। उन्होंने तहसील दिवस में इसकी शिकायत की है। हालांकि एसडीएम मीरगंज ने इस मेले के आयोजन की अनुमति भी दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले कभी इस तरह के आयोजन नहीं हुए। बीते साल भी कुछ लोगों ने मेला लगाने का प्रयास किया था लेकिन विरोध होने पर प्रशासन ने बंद कर दिया था। बताया कि रामलीला मैदान के पास एक खेत में 'एकता विकास मनोरंजन प्रदर्शनी' के नाम पर नुमाइश लगाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसे नई परंपरा बताते हुए इसका विरोध शुरू कर दिया है। तहसील दिवस में स्थानीय निवासी लक्ष्मी देवल और रामप्रकाश गुप्ता सहित कई लोगों ने मीरगंज में एसडीएम निधि शुक्ला से शिकायत कर अनुमति निरस्त करने की मांग की है। तहसील प्रशासन से अनुमति मिलने से हिंदू समुदाय के लोगों में नाराजगी है।

#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #LocalsProtest #Exhibition #Numaish #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 14:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: शीशगढ़ कस्बे में नुमाइश का विरोध, स्थानीय लोगों ने की अनुमति निरस्त करने की मांग #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #LocalsProtest #Exhibition #Numaish #UpNews #VaranasiLiveNews