Hamirpur (Himachal) News: डीएवी के नन्हे सितारों ने बिखेरी प्रतिभा, मेधावी सम्मानित

वार्षिक समारोह में गणेश वंदना से हिमाचली नाटी तक रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समांसंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर और डीएवी पब्लिक स्कूल आर्य समाज हमीरपुर की प्राथमिक कक्षाओं का संयुक्त दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सर्वस्व-2 आयोजित किया गया। सोमवार को डीएवी हमीरपुर के आनंद स्वामी सभागार में समारोह के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आकाश शर्मा और डीएसपी हमीरपुर नितिन चौहान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीएवी हमीरपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ठाकुर और डीएवी पब्लिक स्कूल आर्य समाज की प्रधानाचार्य अनीता कौशल सहित डीएवी परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया।विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, भक्ति गीत, हिमाचली नाटी, गिद्दा और नेपाली व कश्मीरी लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न राज्यों की संस्कृति और भारतीय त्योहारों पर आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

#LittleStarsOfDAVShowcaseTheirTalent;MeritoriousStudentsHonored #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 23, 2026, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: डीएवी के नन्हे सितारों ने बिखेरी प्रतिभा, मेधावी सम्मानित #LittleStarsOfDAVShowcaseTheirTalent;MeritoriousStudentsHonored #VaranasiLiveNews