Panipat News: सुपर-100 की अतिरिक्त 100 सीटों के लिए आज होगी लेवल-1 परीक्षा, तैयारी पूरी
पानीपत। हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी सुपर-100 कार्यक्रम के तहत बढ़ाई गई अतिरिक्त 100 सीटों के लिए लेवल-1 चयन परीक्षा मंगलवार 14 जुलाई को आयोजित होगी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जबकि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 11:30 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।प्रदेश के सभी 22 जिलों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पानीपत के अभ्यर्थियों के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पर्याप्त परीक्षा कक्ष, पर्यवेक्षक, निरीक्षक और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।लेवल-1 परीक्षा का परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थी 19 जुलाई को होने वाली लेवल-2 परीक्षा में शामिल होंगे। अंतिम चयन सूची 23 जुलाई को जारी होगी, जबकि चयनित विद्यार्थियों की निशुल्क आवासीय कोचिंग 25 जुलाई से शुरू होगी।हरियाणा सुपर-100 योजना के तहत सरकारी विद्यालयों के विज्ञान संकाय के मेधावी विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क आवासीय कोचिंग, अध्ययन सामग्री, आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इस वर्ष बजट घोषणा के तहत योजना में 100 अतिरिक्त सीटें जोड़ी गई हैं, जिससे अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।वर्जन- सुपर-100 योजना सरकारी विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। सभी अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दें। चयनित विद्यार्थियों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट निशुल्क आवासीय कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। - संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
#Level-1ExamForTheAdditional100Super-100SeatsToBeHeldToday;PreparationsComplete. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 06:04 IST
Panipat News: सुपर-100 की अतिरिक्त 100 सीटों के लिए आज होगी लेवल-1 परीक्षा, तैयारी पूरी #Level-1ExamForTheAdditional100Super-100SeatsToBeHeldToday;PreparationsComplete. #VaranasiLiveNews
