Kotputli-Behror News: रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू की मांग
कोटपूतली औरनांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के पासहरियाणा राज्य के ग्राम पंचायत दताल में शनिवार शाम करीब 8 बजे तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ गांव की आबादी के पास नजर आया, जिसके बाद लोगों ने शोर मचाकर एक-दूसरे को सतर्क किया। सूचना मिलते ही आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए और भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से बच्चों, बुजुर्गों और पशुधन को खतरा बना हुआ है। कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर बच्चों को घरों के अंदर ही रोक लिया है। खेतों की ओर जाने वाले किसानों ने भी रात के समय बाहर निकलने से परहेज शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बिना किसी जान-माल की हानि के तुरंत वन विभाग की टीम भेजकर तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन आबादी के इतने नजदीक तेंदुए का दिखना गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गश्त बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पढ़ें-Sirohi News:माधव यूनिवर्सिटी के पास पर ट्रक और कार की भिड़ंत; एक की शख्स की मौत, एक गंभीर घायल सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में भीड़ इकट्ठा करने या जानवर को घेरने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। ग्रामीणों को फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। सभी की मांग है कि जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गांव में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल किया जाए।
#CityStates #Kotputli-behror #Rajasthan #KotputliBehror #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 21:17 IST
Kotputli-Behror News: रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू की मांग #CityStates #Kotputli-behror #Rajasthan #KotputliBehror #VaranasiLiveNews
