Noida News: पार्किंग बेसमेंट में टपक रहा पानी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला ई स्टेट सोसाइटी के पार्किंग बेसमेंट में पानी टपकने से लोग परेशान रहे। गाड़ियों पर लगातार पानी गिर रहा है। इससे वाहन मालिकों को गाड़ियों के खराब होने का डर सता रहा है। निवासी शशि भूषण ने बताया कि बेसमेंट में कई जगहों से पानी गिर रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के समय स्थिति और खराब हो जाती है। बेसमेंट में जगह-जगह पानी जमा होने और दीवारों से पानी निकलने के कारण वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते लीकेज को ठीक नहीं किया गया तो इससे गाड़ियों को नुकसान के साथ-साथ बेसमेंट की संरचना पर भी असर पड़ सकता है। सोसाइटी के निवासियों ने प्रबंधन से मांग की है कि बेसमेंट की लीकेज की जांच कराकर जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, जिससे बारिश के दौरान होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
#LeakageInTheBasementParking;WaterDrippingOntoVehicles. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 16:31 IST
Noida News: पार्किंग बेसमेंट में टपक रहा पानी #LeakageInTheBasementParking;WaterDrippingOntoVehicles. #VaranasiLiveNews
