लव जिहाद: 11वीं की छात्रा से कार में दरिंदगी कर धर्म बदलने का दबाव बनाने वाले को अधिवक्ताओं ने पीटा
राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा के साथ कार के अंदर दरिंदगी करने वाले आरोपी को औसाफ अली खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार दोपहर जब भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया तो, वहां अधिवक्ताओं ने उसे जमकर पीटा। आरोपी लव जिहाद कर रहा था, इस कारण बजरंगदल के कार्यकर्ता भी कोर्ट में उसकी पिटाई करने पहुंचे थे। वकीलों को पता चला तो वह भी बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के साथ आरोपी की पिटाई करने लगे। आरोपी ने सहेली के जरिए किशोरी से दोस्ती कर दरिंदगी की। इतना ही नहीं आरोपी ने दरिंदगी का अश्लील वीडियो भी बना लिया था और उसी वीडियो को दिखाकर ब्लैकमेल कर एक लाख रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो दोस्तों को दिखा दिया। इतना ही नहीं दरिंदे ने नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन के लिए भी पीड़िता पर आरोप बनाया। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराअें में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में फिलहाल किसी अन्य की संलिप्तता सामने नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जांच के लिए जब्त किया है। ये भी पढ़ें-पहले हुआ भांग से शृंगार फिर रमाई भस्म, बाबा महाकाल ने भक्तों को दिए दर्शन कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया कि औसाल की पहचान पिछले साल जुलाई में पीड़िता के साथ सहेली के जरिए हुई थी। इसके बाद वह पीड़िता को घुमाने के लिए बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाले में लेजाकर कार सड़क किनारे लगाई और अंधेरे में कार के अंदर ही पीड़िता के साथ दरिंदगी की थी। पीड़िता ने जब विरोध किया तो शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसे चुप करा दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख मांग रहा था। पीड़िता ने किसी कदर 40 हजार एकत्रित का औसाल अली खान को दे दिए। इसके बाद आरेपी 60 हजार और मांग रहा था। पीड़िता ने आरोपी को सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो उसके दोस्तों को दिखा दिया। धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने का बनाया था दबाव पुलिस ने बताया कि आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था। आरोपी कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। आरोपी पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने और नमाज पढ़ने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अभी तक एक ही किशोरी से दरिंदगी करना स्वीकार किया है।
#CityStates #Crime #Bhopal #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 14:56 IST
लव जिहाद: 11वीं की छात्रा से कार में दरिंदगी कर धर्म बदलने का दबाव बनाने वाले को अधिवक्ताओं ने पीटा #CityStates #Crime #Bhopal #MadhyaPradesh #VaranasiLiveNews
