Kangra News: सत महाजन की शताब्दी जयंती पर सत की रसोई का आगाज

जसूर (कांगड़ा)। पूर्व विधायक अजय महाजन ने अपने पिता सत महाजन की शताब्दी जयंती के उपलक्ष्य में गुरु पर्व पर नूरपुर सिविल अस्पताल में सत की रसोई सेवा शुरू की। सत महाजन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई इस पहल के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को लंगर प्रसाद वितरित किया गया।अजय महाजन ने बताया कि अब हर महीने के दूसरे और चौथे सोमवार को अस्पताल परिसर में जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अस्पताल में उपचाराधीन कोई भी जरूरतमंद भूखा न रहे। उनके पिता सत महाजन ने ही नूरपुर अस्पताल का नींव पत्थर रखा था और इसका उद्घाटन भी किया था। ऐसे में उनकी शताब्दी जयंती पर इसी अस्पताल में सेवा कार्य शुरू करना परिवार के लिए विशेष महत्व रखता है। यह सेवा निरंतर जारी रहेगी और शताब्दी वर्ष के दौरान अन्य समाज कल्याण के कार्य भी किए जाएंगे।

#LaunchOfSatKiRasoi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 01:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सत महाजन की शताब्दी जयंती पर सत की रसोई का आगाज #LaunchOfSatKiRasoi #VaranasiLiveNews