Lakhimpur Kheri News: लौखनिया और फरधान की टीमें पहुंची सेमीफाइनल में
फरधान। थाने के सामने चल रहे पहले सीजन के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में नौवें दिन एक प्री क्वार्टर और दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। आखिरी प्री क्वार्टर फाइनल मैच सुंदरपुरम ने जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह-पक्की कर ली है, जबकि दो क्वार्टर फाइनल मैचों में लौखनिया और फरधान बाजार की टीमों ने मैच जीतकर सेमीफाइनल फाइनल में प्रवेश कर लिया है।टूर्नामेंट में शनिवार को सबसे पहले आखिरी प्री क्वार्टर फाइनल मैच सुंदरपुरम और घोसियाना के बीच खेला गया। घोषियाना की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंदरपुरम की टीम ने 8.5 ओवर तीन विकेट खोकर 105 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच पुरैना पैंथर और फरधान बाजार की टीमों के बीच हुआ। इसमें फरधान बाजार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में एक विकेट खोकर 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरैना पैंथर की टीम दस ओवर में सात विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी। फरधान बाजार की टीम 60 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल का दूसरा मैच पुरैना और लौखनिया के बीच खेला गया। पुरैना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में आठ विकेट खोकर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लौखनिया की टीम दस ओवर में छह विकेट खोकर 111 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह लौखनिया की टीम ने चार विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
#LaukhaniyaAndFardhanTeamsReachTheSemi-finals. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 23:10 IST
Lakhimpur Kheri News: लौखनिया और फरधान की टीमें पहुंची सेमीफाइनल में #LaukhaniyaAndFardhanTeamsReachTheSemi-finals. #VaranasiLiveNews
