Panipat News: इग्नू में दाखिले का आखिरी मौका, 15 तक ऑनलाइन आवेदन
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है।उन्होंने बताया कि इग्नू के ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन माध्यम के सभी कोर्स यूजीसी से मान्यता प्राप्त हैं। यह नौकरीपेशा, गृहिणियों और युवाओं के लिए घर बैठे उच्च शिक्षा पाने का बेहतरीन अवसर है। डॉ. धर्मपाल ने पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और हिसार सहित क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यार्थियों से दाखिलों के लिए आगे आने की अपील की है।
#LastChanceForAdmissionToIGNOU;ApplyOnlineByThe15th. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 06:03 IST
Panipat News: इग्नू में दाखिले का आखिरी मौका, 15 तक ऑनलाइन आवेदन #LastChanceForAdmissionToIGNOU;ApplyOnlineByThe15th. #VaranasiLiveNews
