Mandi News: लेप्रोस्कोपिक मशीन दो महीने से खराब
चंबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों को हो रही परेशानीमरीज निजी अस्पतालों में इलाज करवाने को मजबूरदम तोड़ती स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठने लगे सवालसंवाद न्यूज एजेंसीचंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में करीब दो माह से लेप्रोस्कोपिक सर्जरी मशीन खराब पड़ी है। मशीन बंद होने से मरीजों को आधुनिक तकनीक से होने वाले ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में कई मरीजों को उपचार के लिए टांडा, धर्मशाला अथवा निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। इससे मरीजों और उनके परिजनों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।लेप्रोस्कोपिक तकनीक से पित्त की थैली, अपेंडिक्स, हर्निया सहित कई सामान्य ऑपरेशन छोटे चीरे से किए जाते हैं। इस तकनीक से मरीज को कम दर्द होता है और वह कम समय में स्वस्थ होकर घर लौट जाता है। मशीन खराब होने के कारण अब ऐसे मामलों में या तो पारंपरिक सर्जरी करनी पड़ रही है या फिर मरीजों को दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर किया जा रहा है।मरीजों प्रकाश चंद, दलीप कुमार, अजय कुमार, परमेश, योगराज आदि ने कहा कि मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद कई जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। उनका आरोप है कि मशीन लंबे समय से खराब होने के बावजूद इसे ठीक करवाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। बार-बार शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। मरीजों का कहना है कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार दम तोड़ रही हैं लेकिन इसकी जिम्मेदारी लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए दूसरे जिलों में इलाज करवाना आसान नहीं है। जिले के लोगों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से खराब मशीन को शीघ्र दुरुस्त करवाने और मेडिकल कॉलेज में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध करवाने की मांग की है। मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. माणिक सहगल ने बताया कि संबंधित कंपनी को अवगत करवाया गया है। उनके मेकेनिक जल्द मशीन की मरम्मत करेंगे।पूर्व विधायक पवन नैयर ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज चंबा में व्यवस्थाएं पटरी से उतर चुकी हैं। मरीजों को इंजेक्शन लगवाने के लिए सिरिंज और दवाइयां नहीं हैं। लाखों की मशीन धूल फांक रही हैं। स्वास्थ्य लाभ के लिए लोग दूसरे जिलों पर निर्भर हैं। सदर विधायक नीरज नैयर ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। इसके बारे में प्राचार्य समेत स्वास्थ्य मंत्री से बात की जाएगी।
#LaparoscopicMachineOutOfOrderForTwoMonths. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 15:34 IST
Mandi News: लेप्रोस्कोपिक मशीन दो महीने से खराब #LaparoscopicMachineOutOfOrderForTwoMonths. #VaranasiLiveNews
