Lakhimpur Kheri News: रेलवे स्टेशन पर पहुंचा लंगूर, चार यात्रियों को काटकर घायल किया

बांकेगंज। रेलवे स्टेशन पर लंगूर के पहुंचने पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान उसने प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे चार यात्रियों पर हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने शोरगुल मचाकर किसी तरह उसे खदेड़ा। कस्बा समेत आसपास के ग्रामीण रविवार दोपहर मैलानी से डालीगंज 55083 पैसेंजर गाड़ी में सफर करने के लिए प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। इस बीच रेलवे स्टेशन से सटे जंगल से निकला लंगूर वहां जा पहुंचा और अचानक चार यात्रियों पर हमला कर दिया। यह देख प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई। महिला यात्रियों के साथ मौजूद बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। इस हमले में टीकापुर गांव निवासी मोहित (23), ग्रंट नंबर 3 निवासी मनोज (21), पसियापुर निवासी कपिल कुमार (22 ) और नयागांव निवासी अजीत कुमार गंभीर घायल हो गए। किसी का गाल तो किसी का कंधा और हाथ में गहरा जख्म हुआ है। इस बीच स्टेशन मास्टर समेत रेल कर्मियों और यात्रियों ने शोरगुल मचाकर किसी तरह उसे खदेड़ दिया। कुछ यात्रियों ने इस दृश्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया।खदेड़ने से गुस्साए लंगूर प्लेटफॉर्म से सटी सड़क पर पहुंच गया। जहां ट्रेन पर सवार होने जा रहे अन्य यात्रियों को काटने के लिए दौड़ा। यह देख उधर से गुजर रहे लोगों ने साइकिल लगाकर और डंडा फटकार कर अपना बचाव किया। इसके बाद लंगूर पेड़ पर चढ़ गया। हमले में घायल तीनों यात्रियों को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। वर्जनबांकेगंज रेलवे प्लेटफार्म पर लंगूर पहुंचने की सूचना मिली है। निगरानी कराई जा रही है। यात्रियों से अपील है कि लंगूर के दोबारा दिखाई पड़ने पर सूचना तत्काल वन विभाग को दें।- सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव,वन क्षेत्राधिकारी, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन,मैलानी रेंज। बांकेगंज में रेलवे प्लेटफार्म से सटी सड़क पर लंगूर को खदेड़ते यात्री। स्रोत : सोशल मीडिया। बांकेगंज में रेलवे प्लेटफार्म से सटी सड़क पर लंगूर को खदेड़ते यात्री। स्रोत : सोशल मीडिया।

#LangurReachesRailwayStation #BitesAndInjuresFourPassengers. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lakhimpur Kheri News: रेलवे स्टेशन पर पहुंचा लंगूर, चार यात्रियों को काटकर घायल किया #LangurReachesRailwayStation #BitesAndInjuresFourPassengers. #VaranasiLiveNews