Lalu Yadav: रोहिणी का इशारा अब किस अपने पर? लालू यादव की जीवनी को कचरे में फेंके जाने पर क्या नहीं लिख डाला

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जीवन से जुड़ी कई किताबें, उनकी जीवनी और स्मारिकाएं पटना के समीप संपतचक इलाके के उदेनी के पास एच-524 के निकट कचरे के ढेर में फेंकी हुई मिली हैं। इन कितबों में लालू लीला, गोपालगंज सेरायसीना समेत कई किताबें हैं। अबइस मामले को लेकर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने गंभीर सवाल उठाए हैं। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लालू जी की जीवनी, उनके जीवन से जुड़ी कई किताबें और स्मारिकाएं पटना के समीप संपतचक इलाके के उदेनी, एच-524 के पास कचरे के ढेर में किसने फिंकवाईं आखिर कौन लालू जी से जुड़ी इस अमूल्य धरोहर को मिटाना चाहता है किसके मन में लालू जी के प्रति इतनी नफरत है कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई अपना कहलाने वाला व्यक्ति ही विरोधियों के इशारे पर ऐसा कर रहा हो लालू की स्मृतियों को कौन हाशिये पर धकेल रहा रोहिणी आचार्य नेआगे कहा कि यह केवल कुछ किताबों, दस्तावेजों और लालू जी से जुड़ी वस्तुओं का अपमान नहीं है, बल्कि एक महान जननेता, उनकी बेमिसाल राजनीतिक विरासत और राजनीतिक इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ किया गया दुर्व्यवहार है, जो कई गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर कौन है जो लालू जी की स्मृतियों, विचारों और विरासत को हाशिये पर धकेलना चाहता है Bankipur Vidhan Sabha:पटना के पूर्व सांसद प्रशांत किशोर के साथ; उप चुनाव से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान यह केवल लापरवाही नहीं हो सकती रोहिणी ने इसे महज लापरवाही मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं हो सकती, बल्कि लालू जी की गौरवगाथा को मिटाने और उनकी छवि को मलिन करने की एक सोची-समझी साजिश प्रतीत होती है। इन सवालों का स्पष्ट और पारदर्शी जवाब मिलना चाहिए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, ताकि सच सामने आए और भविष्य में कोई भी इस तरह की हिमाकत करने का दुस्साहस न कर सके।

#CityStates #Bihar #Patna #LaluPrasadYadav #Rjd #RashtriyaJanataDal #RohiniAcharya #LaluYadavBiography #LaluYadavBooks #CommemorativePublications #Sampatchak #Udeni #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 14:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Lalu Yadav: रोहिणी का इशारा अब किस अपने पर? लालू यादव की जीवनी को कचरे में फेंके जाने पर क्या नहीं लिख डाला #CityStates #Bihar #Patna #LaluPrasadYadav #Rjd #RashtriyaJanataDal #RohiniAcharya #LaluYadavBiography #LaluYadavBooks #CommemorativePublications #Sampatchak #Udeni #VaranasiLiveNews