Lalitpur: टाइल्स शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन गल्ला मंडी में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक टाइल्स शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नवीन गल्ला मंडी के सामने स्थित गुप्ता ट्रेडर्स के टाइल्स शोरूम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा सामान उसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस वाहन मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए आग को बुझाया। आग से शोरूम में रखा सामान जल गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
#CityStates #Lalitpur #FireBreaksOutInLalitpurTilesShowroom #LalitpurArsonIncident #LalitpurFireDepartment #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 05:27 IST
Lalitpur: टाइल्स शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू #CityStates #Lalitpur #FireBreaksOutInLalitpurTilesShowroom #LalitpurArsonIncident #LalitpurFireDepartment #VaranasiLiveNews
