Lalitpur: दो मकानों से भारी मात्रा में सरकारी निशुल्क मूंगफली बीज बरामद, देर रात कृषि विभाग ने मारा छापा
शहर के मोहल्ला रावतयाना में स्थित दो मकानों में शुक्रवार की देर रात को कृषि निदेशक और कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की। टीम ने छापामार कार्रवाई में 20-20 किलों के 185 बैग बरामद किए हैं। कृषि विभाग अब पूरे मामले की जांच करने में जुटा हुआ है। राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना के तहत किसानों को मिलने वाली निशुल्क मूंगफली बीज की ब्लैक मार्केटिंग करने का अनुमान लगाया जा रहा है। उपनिदेशक अख्तर हुसैन ने बताया कि मूंगफली बीज के 185 बैग मिले है। जो कि बड़ी संख्या में हैं इसकी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। छापामार कार्रवाई के दौरान का वीडियो
#CityStates #Lalitpur #PeanutSeedsSeizedInLalitpur #TamperingWithGovernmentPeanutSeeds #LalitpurAgricultureDepartment #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 13:44 IST
Lalitpur: दो मकानों से भारी मात्रा में सरकारी निशुल्क मूंगफली बीज बरामद, देर रात कृषि विभाग ने मारा छापा #CityStates #Lalitpur #PeanutSeedsSeizedInLalitpur #TamperingWithGovernmentPeanutSeeds #LalitpurAgricultureDepartment #VaranasiLiveNews
